वृश्चिक राशि
ऐट ऑफ कप्स
आज का दिन आपके लिए भौतिक रूप से सब कुछ अच्छा होने के बावजूद भावनात्मक दबाव का संकेत दे रहा है. अपनी इच्छा से वर्तमान परिस्थितियों से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. लक्ष्य हासिल करने की कोशिश जारी रखेंगे. करीबियों के नकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होने से बचें. सकारात्मक नजरिए के साथ काम करें. विभिन्न कार्यों को धैर्यपूर्वक आगे बढ़ाएं. व्यावसायिक मामलों में नियमितता बनाए रखेंगे.
मानसिक उलझन बनी रह सकती है. शारीरिक सक्रियता और कला-कौशल पर भरोसा बढ़ेगा. दूसरे लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं. निजी कार्यों में अनुकूलता बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा जीतने का प्रयास करेंगे. प्रभावशाली लोगों के साथ तालमेल बढ़ाएंगे. जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. आसपास का माहौल सामान्य बना रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें. नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें. शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. सभी का सम्मान करें और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें.
रिश्ते: घर में सहज माहौल रहेगा. अपनों की खुशियों का ख्याल रखें. मानसिक दबाव में आने से बचें.