scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 21 March 2026: कंजूसी की आदत से बचें, अपनों में बढ़ सकती है दूरी

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 21 March 2026: कंजूस स्वभाव के होने के कारण धन खर्च करने में दिक्कत महसूस कर सकते है.कुछ घटनाएं जीवन में घटित हो सकती है.ये अच्छी होने के साथ तनाव बढ़ा सकती है.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):

Cards: Four of pentacles 

कंजूसी की आदत प्रियजनों को दूर कर सकती है.इस आदत में बदलाव लाना अभी संभव नहीं है.व्यवहार से जिद्द और अकड़ को बाहर निकालें.इस समय आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है.धन कमाने के कई मौके सामने आ सकते है.पैसों की आवाजाही पर विशेष ध्यान देंगे.पुराने कार्यों के पूरा होने से अच्छे प्रतिफल प्राप्त हो सकते है.

इससे कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते है.जीवनसाथी का व्यवसाय अच्छी गति ले सकता है.जिससे अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद बन रही है.परिजनों की जरूरतों को पूरा करेंगे.हालांकि कंजूस स्वभाव के होने के कारण धन खर्च करने में दिक्कत महसूस कर सकते है.कुछ घटनाएं जीवन में घटित हो सकती है.ये अच्छी होने के साथ तनाव बढ़ा सकती है.

अपने कामों को सहयोगी की मदद से पूरा कर सकते है.इस समय अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुॅंचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे.साफ़गोई से मन की बात कहने से घबराएं नहीं.कुछ नई योजनाओं को आसपास के ऐसे लोगों को बता सकते है.जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हो.इससे आगे अच्छा लाभ हो सकता है.किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात उत्साहित कर सकती है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न हों.मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल की मालिश कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: दूसरों के आर्थिक मामलों में दखल न दें.छोटी छोटी बचत कर सकते है.

रिश्ते: जीवनसाथी का आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ खींच सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement