महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी. विविध विषयों में प्रभावी बने रहेंगे. सहयोगियों से संपर्क और संवाद बढ़ाएंगे. सरकारी मामलों को आगे बढ़ाएंगे. घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. व्यावसायिक प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा. पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे. रणनीतिक विषयों को गति देंगे. सौदेबाजी में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. प्रबंधन के मामले पक्ष में बने रहेंगे. अपनों का साथ और समर्थन मनोबल बढ़ाएगा.
नौकरी व्यवसाय-
प्रशासनिक विषयों को गति मिलेगी. कारोबारी वार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. विविध प्रयास बेहतर बनाएंगे. अधिकतर मामलों में तेजी बनी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे.
धन संपत्ति-
आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस रहेगा. वाणिज्यिक कोशिशें तेज होंगी. अनुभव का लाभ उठाएंगे. कला और कौशल से परिणाम साधेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी.
प्रेम मैत्री-
साथियों और परिचितों का भरोसा जीतेंगे. सभी के साथ सहयोग और समन्वय बनाए रखेंगे. संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. परिजन प्रसन्न रहेंगे. करीबियों से संतुलित व्यवहार रखेंगे. बड़ों का सानिध्य मिलेगा. रिश्तों में सहजता बढ़ेगी. मजबूती से अपना पक्ष रख पाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल-
सबका साथ बनाए रखेंगे. मनोबल में वृद्धि होगी. सुख-सौख्य बढ़ेगा. मन की बात कह पाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. सोना, घी और अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. संतुलन बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9
शुभ रंग : क्रीम कलर