scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 23 March 2026: प्रभावशाली महिला के सहयोग से चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेंगे नए अवसर

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 23 March 2026: कार्य शैली और  किए गए कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं.जिससे जरूरी बदलाव किये जा सके.परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ी हुई तबीयत चिंतित कर सकती है.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- The Empress

किसी महिला के व्यवहार की सरलता और आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते है.सामने वाले की वाणी की सौम्यता उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है.किसी ऐसी नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है.जिसमें वाणी की प्रधानता हो. किसी नए कार्य की शुरुआत किसी करीबी व्यक्ति के साथ करने पर विचार विमर्श कर रहे हैं.बार-बार कार्यों में हो रही हानि सभी कार्यों का पुनः अवलोकन करने को प्रेरित कर सकती है.

कार्य शैली और  किए गए कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं.जिससे जरूरी बदलाव किये जा सके.परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ी हुई तबीयत चिंतित कर सकती है.नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है.अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है.अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति जल्द ही हो सकती है.इस समय धन कमाने को  प्राथमिकता दे सकते हैं. सही तरीके से कमाने का प्रयास करें. अनैतिक कार्यों की तरफ मन ना भटकाए. 

स्वास्थ्य: बार-बार बीमार पड़ने के कारण चिकित्सक  खान-पान का परहेज रखने की सलाह दे सकते है.

आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक अच्छी बनी हुई है.कही से प्राप्त धनराशि को छोटी-छोटी जमा पूँजियों में बांट सकते हैं.

रिश्ते: नन्हे मेहमान के आगमन की सूचना पति पत्नी  के बीच पहले से अधिक प्रगाढ़ता ले आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement