सिंह (Leo):-
Cards:- The Moon
किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें.जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.धैर्य और संयम बनाए रखें.कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं.किसी कार्य के सिलसिले में अचानक यात्रा करना पड़ सकती है.किसी से उधार माँग कर किसी वस्तु का उपयोग न करें. समाज सेवा से संबंधित कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं. इससे छवि और बेहतर होगी.संतान का मनमौजी स्वभाव और पढ़ाई के प्रति उदासीनता चिंतित कर सकती हैं.
कुछ लोग इस समय भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं थोड़ा सजग रहें.लोगों की बातों पर भरोसा ना करें. किसी भी बात की सच्चाई जानने के बाद उस बात पर प्रतिक्रिया दें.गलत लोगों और गलत कार्यों का समर्थन न करें. प्रयास करें, कि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके. जीवनसाथी के बारे में कोई ऐसी बात जान सकते हैं. जिसे अभी तक सामने वाला छुपाता आया है .ऐसी स्थिति में सामने वाले पर आरोप प्रत्यारोप ना करें .समझदारी से बातचीत कर समाधान निकाले.
स्वास्थ्य: कार्य के अधिकतर मानसिक तनाव के चलते घबराहट महसूस कर सकते हैं. जरूर से ज्यादा सोच विचार न करें.
आर्थिक स्थिति: फिजूल खर्ची पर थोड़ा नियंत्रण रखें. छोटी-छोटी बचत करने की आदत डालें.
रिश्ते: जिन लोगों का व्यवहार आपके साथ बहुत अच्छा है. उन लोगों को दुःखी न करें.