सिंह
फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए आर्थिक दबाव को बढ़ाने का संकेतक है. वित्तीय मामले में सहज बनाए रखें. महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ से खर्च करें. करीबियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने पर जोर होगा. लेनदेन के मामलों में सावधान रहें. आर्थिक रिश्ते प्रभावित होने की आशंका है. करीबी के व्यवहार के प्रति सकारात्मक नजरिया बनाए रखें.
उलझनों को हावी न होने दें. सहयोगियों का साथ बनाए रखें. कार्ययोजनाओं को साधने का प्रयास बढ़ाएं. व्यक्तिगत मामलों में धैर्य का परिचय दें. घर का वातावरण साधारण रहेगा. कामकाजी गतिविधियां औसत रहेंगी. अन्य के प्रति संवेदनशीलता बनाए रहें. दबाव में निर्णय लेने से बचें. व्यापार के मामलों में विवेक से काम लें.
स्वास्थ्य: शारीरिक रोग दोष उभर सकते हैं. दबाव में नहीं आएं. मौसमी सावधानी बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक मामलों पर नियंत्रण बढ़ाए रखें. अन्य के असर में फैसले लेने से बचें.
रिश्ते: घरवाले सहयोग बनाए रखेंगे. अपनों का आदर करें. जरूरी सलाह पर फोकस बढ़ाएं.