scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 26 March 2026: कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है, पैसों की आवक अच्छी रहेगी

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 26 March 2026: कार्य के सिलसिले में कोई सकारात्मक यात्रा कर सकते है. जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना इस समय घातक सिद्ध हो सकता है. ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ता नजर आएगा.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Seven of pentacles 

कार्य कार्य क्षेत्र में बढ़ती हुई राजनीति के चलते खुद को उदासीन महसूस कर सकते हैं. कारोबारियों को साझेदार पर नजर बनाए रखने की जरूरत है. जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है. कार्य क्षेत्र में आ रहे बदलावों के कारण मन में असंतोष आ सकता है. वैवाहिक जीवन में परिवार की दखलंदाजी के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते है. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वयं के लिए समय निकालें. किसी भी तरह के विवाद को तूल न दें. पारिवारिक मामलों में किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह मार्गदर्शक का कार्य करेगी.

कार्य के सिलसिले में कोई सकारात्मक यात्रा कर सकते है. जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना इस समय घातक सिद्ध हो सकता है. ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ता नजर आएगा. दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न दें. सामने वाले की कमजोरी का मजाक न बनाएं. परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ी तबियत की वजह से किसी जश्न को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते है. 

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें. तली भुनी चीजों से दूर रहें. नियमित व्यायाम करें. 

आर्थिक स्थिति: कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है. पैसों की आवक अच्छी रहेगी. 

रिश्ते: हालात पर काबू रखने के लिए किसी मित्र की मदद ले सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement