scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 23 March 2026: ज्यादा दयालुता पहुंचा सकती है हानि, सोच-समझकर करें व्यवहार

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 23 March 2026: अजनबी लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न करें.प्रिय को विवाह का प्रस्ताव दे सकते है.सामने वाले की स्वीकृति जल्द ही प्राप्त होगी.इस बात का विश्वास है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Page of swords

कुछ छोटे छोटे बदलाव जल्द ही आते नजर आएंगे.इन बदलावों के साथ जीवन में काफी उथल पुथल महसूस कर सकते हैं.इस समय इन बदलाव के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास कर सकते है.पूर्व में किसी व्यक्ति से मिले धोखे की याद अचानक से उससे मुलाकात होने से ताजा हो सकती है.इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखें.संभव हैं, कि सामने वाला पुनः मित्रता की पेशकश करें.सामने वाले को मना करना बेहतर रहेगा.

अजनबी लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न करें.प्रिय को विवाह का प्रस्ताव दे सकते है.सामने वाले की स्वीकृति जल्द ही प्राप्त होगी.इस बात का विश्वास है.इस समय ज्यादा दयालुता हानि पहुंचा सकती हैं.लोगों की नीयत और स्वभाव देखकर व्यवहार करें.दूसरों पर ज्यादा निर्भरता परेशानी में डाल सकती है.किसी पर गुस्सा करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें.रिश्तों में मधुरता बनाएं.

Advertisement

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम बना हुआ है.बुखार भी आ सकता हैं.लापरवाही न करें.

आर्थिक स्थिति: कोई बड़ा निवेश परिपक्व हो चुका हैं.जल्द ही उससे मिली राशि  खुश कर सकती हैं.

रिश्ते: रिश्तों को अपने स्वार्थ की खातिर न बनाएं.अगर कोई नाराज़ हैं.तो उसकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement