scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 21 March 2026: मिथुन राशि वाले उधार देने से बचें, पारिवारिक संबंधों पर रखें ध्यान

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 21 March 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है. पारिवारिक मामलों में संयम रखें और स्वास्थ्य व नए अवसरों पर ध्यान दें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):
कार्ड्स:
Seven of Pentacles

इस समय आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. कुछ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. रुके हुए कार्यों में भी गति तेज रहेगी. मेहनत के अनुसार पारिश्रमिक ना मिलने से मन विचलित हो सकता है. धन कमाने के कुछ अवसर सामने आएंगे. उन अवसरों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें. कुछ पुराने निवेशों से अच्छा धनलाभ हो सकता है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को शामिल न करें. बड़े बुजुर्गों की सलाह को अनसुना न करें. सरकारी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखना जरूरी है. परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें. कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. कुछ नया करने के प्रयास में अपेक्षित सफलता न मिलने से असंतुष्ट हो सकते हैं. व्यर्थ विवाद न करें. परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें. यदि कोई मनमुटाव किसी के साथ है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करें.

Advertisement

स्वास्थ्य: ज्यादा तीखा और तला-भुना भोजन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. मन की इच्छाओं पर नियंत्रण रखें.

आर्थिक स्थिति: किसी को बिना सोचे-समझे उधार न दें. चाहे कोई कितना भी करीबी क्यों न हो.

रिश्ते: परिवार में किसी सदस्य के नए व्यवसाय की शुरुआत सबको उत्साहित कर सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement