scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 26 March 2026: धैर्य और संयम के साथ चीजों को सीखिए, जल्दबाजी न करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 26 March 2026: किसी योजना को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए कुछ नई चीजें सीखनी पड़ सकती है. धैर्य और संयम के साथ चीजों को सीखिए. जल्दबाजी न करें. संभव हैं, कि आपकी रुचि गैर परंपरागत कार्यों को करने में हो.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- Eight of pentacles

कुछ समय से कार्य क्षेत्र में काफी बदलाव नजर आ रहे है. उच्च अधिकारी का गुस्सा सभी लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है. कार्य क्षेत्र में कुछ राजनीतिक लोगों का प्रभाव हो सकता है. अपने आस पास के वातावरण से सजग रहें. साथ ही विपरीत परिस्थितियों में विचलित न हो. किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले उसके बारे में सभी आवश्यक जानकारी को प्राप्त करना आवश्यक है. आपके कार्य की सफलता लोगों के देखने का नजरिया बदल देगी. किसी के सामने अपनी काबिलियत या ऐश्वर्य का दिखावा न करें. अपने अंदर छुपी हुए असीम संभावनाओं को बाहर लाएं.

किसी योजना को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए कुछ नई चीजें सीखनी पड़ सकती है. धैर्य और संयम के साथ चीजों को सीखिए. जल्दबाजी न करें. संभव हैं, कि आपकी रुचि गैर परंपरागत कार्यों को करने में हो. गंभीरता से कार्य पूरा करने का प्रयास करें. और फिर उसी दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाएं. उन लोगों से दूर रहे जो हमेशा अपमानित करने के प्रयास करते आए हो. नए लोगों से मित्रता हो सकती है. इस मित्रता का लाभ व्यवसाय को आगे ले जाने में करेंगे. 

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता के चलते अनिद्रा की स्थिति बन रही हैं. दिनचर्या को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति: किसी बड़े उद्देश्य के लिए किसी से से धन की प्राप्ति हो सकती है. इस धन को देखकर नीयत खराब न करें. 

रिश्ते: पैसों के कारण बने रिश्ते आर्थिक संकट में दूर हो जाते है. इससे कुछ लोगों के असली चेहरे सामने आ सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement