scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 22 March 2026: कार्य की अधिकता से स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है, तनाव को कम करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 22 March 2026: कार्य की अधिकता से स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है. गुस्से और तनाव को कम करें. अपशब्दों का उपयोग व्यवहार में बदलाव ला सकता है.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- Two of Swords

गुस्से या तनाव की स्थिति में कोई भी निर्णय न लें.इससे निर्णय प्रभावित हो सकता है.विचारों में संतुलन लाएं.किसी दूसरे व्यक्ति की बातों से प्रभावित होकर कार्यों में बदलाव न करें.बाद में प्रतिफल मन मुताबिक न होने से अफसोस हो सकता है.किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कार्य शैली में लाने की जरूरत महसूस कर सकते है.अपने सहयोगियों के साथ किसी जश्न को मनाने की योजना बना सकते है.इस समय मन में किसी बात को लेकर काफी द्वंद बना हुआ है.अपने अंतर्मन से जुड़ने का प्रयास करें.

सही गलत का  फैसला करने के लिए मन की बातों को समझना आवश्यक होगा.नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो चली है.ये समय सभी स्थितियों और आसपास के वातावरण के अवलोकन करने का है.बात बात में गुस्सा न करें.वाणी पर संयम रखें. अपशब्दों का उपयोग व्यवहार में बदलाव ला सकता है.दूसरों की निजी बातों में दखल न दें.

स्वास्थ्य:कार्य की अधिकता से स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है.गुस्से और तनाव को कम करें.

आर्थिक स्थिति:आर्थिक स्थिति व्यर्थ की फिजूलखर्ची कारण बिगड़ सकती हैं.जरूरत से ज्यादा खर्च जमा पूंजी को कम कर सकता हैं.

रिश्ते: किसी मित्र के विवाह में पुराने मित्रों से मुलाकात उत्साहित कर सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement