scorecardresearch
 

आर्थिक राशिफल 22 मार्च 2021: इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, कन्या राशि वाले हो सकते हैं परेशान

Money Financial Horoscope Today 22 March 2021: आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे. आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है. पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें. आराम करने के लिए समय मिल सकेगा.

Advertisement
X
Arthik Rashifal Today 22 March 2021: आज का आर्थिक राशिफल
Arthik Rashifal Today 22 March 2021: आज का आर्थिक राशिफल

1. मेष राशि 
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं. आर्थिक तौर पर भी आज का दिन ठीक रहेगा.  

2. वृषभ राशि
वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे. आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है. भूमि क्रय विक्रय के संदर्भ में कमीशन के माध्यम से आर्थिक लाभ संभव है. यदि आपका व्यवसाय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा है तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने का अवसर मिलेंगे.

3. मिथुन राशि
पैसों के मामले में आज मिथुन राशि के जातक धीरे-धीरे आगे बढ़े. बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें. कला, संगीत, भाषा लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर संबंधित अच्छे मौके भी मिल सकते हैं.

4. कर्क राशि
कर्क राशि वाले व्यापारियों का समय मध्यम है. व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. विदेशी कंपनी में नौकरी या नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा.

5. सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों के ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा.  आज आपके सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे.

Advertisement

6. कन्या राशि
आज आप में से कुछ लोगों को आपके व्यवसाय-साथी या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है. कार्यस्थल पर टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए. नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है.

7. तुला राशि
नई नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी. करियर को लेकर आपके दिमाग में कोई ऐसा आइडिया आ सकता है जो आपके लिए कारगर रहेगा. आप कुछ खास फैसले भी ले सकते हैं. इस सिलसिले में काफी मंथन और बातचीत भी होगी.

8. धनु राशि
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा. बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी.

9. वृश्चिक राशि
आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे. आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है. पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें. आराम करने के लिए समय मिल सकेगा.

10. मकर राशि
व्यवसायिक संदर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे. आप एक नया उद्दम शुरू कर सकते हैं. साथ ही एक बड़ी डील को भी अंतिम रूप दे सकते हैं.

Advertisement

11.कुंभ राशि
धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. एकाग्र होने की कोशिश करें. साथ काम करने वाले कुछ लोग आपसे अपनी खास बातें भी शेयर कर सकते हैं. बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं. आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है.

12. मीन राशि
बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है यह काम के मोर्चे पर एक सुचारू दिन होगा क्योंकि, आप स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे. कार्य में संतुष्टि का अनुभव होगा. आपको पैसों के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिलने के योग हैं.

Advertisement
Advertisement