मेष
फाइव आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए वैचारिक सूझबूझ बनाए रखने और नकारात्मक नजरिए से दूर रहने की सलाह लाया है. आंशिक निराशा बनी रह सकती है. सिक्के के सकारात्मक पक्ष पर नजर रखें. पेशेवर सुधारों को बनाए रखें. जोखिम लेने के भाव से बचें. नीति नियमों का पालन करें. साथी प्रभावित रहेंगे. सहयोग की भावना से कार्य करें.
कार्यक्षेत्र में निरंतरता और अनुशासन बढ़ाए रखें. उलझनों से दूर रहें. घर में आपसी मेलजोल में बेहतर बने रहेंगे. करीबी सहयोग की भावना बनाए रखेंगे. विविध मामलों में प्रभावशाली रहेंगे. विरोधी दबाव बढ़ा सकते हैं. योजनाओं को पूर्णरूप दें. अनदेखी से बचें. सजगता बनाए रखें. करीबी मददगार होंगे. वरिष्ठों का सानिध्य रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत से समझौता नहीं करें. शारीरिक समस्याओं को बढ़ने न दें. खानपान पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक प्रयास बढ़ाएं. लंबित विषयों में धैर्य बनाए रखें. आत्मविश्वास ऊंचा बनाए रखें.
रिश्ते: भावनात्मक पक्ष सामान्य रहेगा. घर परिवार में सहज रहेंगे. बाहरी की सलाह से बचें.