scorecardresearch
 

आज 15 July 2023 का कुंभ राशिफल (Sagittarius Horoscope): सावन की शिवरात्रि पर कुंभ वालों को शुभ प्रस्ताव मिलेंगे, करें यह उपाय

Kumbh Rashifal 15 July 2023: लाभ बढ़त पर बनाए रखेंगे. दोपहर से परिणाम अधिक सकारात्मक रहेंगे. आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचें. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. वाणिज्यिक मामले संवरेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. विपक्ष से सजग रहेंगे. बहस से बचें. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें.

Advertisement
X
आज का राशिफल
आज का राशिफल

कुंभ- मनोबल और उत्साह में वृद्धि से संबंधों को संवारेंगे. सभी से सहज बने रहें. निजी उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे. सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखेंगे. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. आस्था विश्वास से कार्य करें. करीबियों से सहजता बनाए रखें. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे. गरिमा गोपनीयता बनी रहेगी.

धन लाभ - कार्ययोजनाओं पर अमल बना रहेगा. लाभ बढ़त पर बनाए रखेंगे. दोपहर से परिणाम अधिक सकारात्मक रहेंगे. आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचें. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. वाणिज्यिक मामले संवरेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. विपक्ष से सजग रहेंगे. बहस से बचें. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. चर्चा संवाद में तर्कशीलता रखेंगे. व्यक्तिगत गतिविधियों में सक्रियता दिखाएंगे.

प्रेम मैत्री- अपनों की बातों पर ध्यान देंगे. मन के मामले बल पाएंगे. संबंध मजबूत बनाने पर जोर देंगे. भावावेश से बचेंगे. व्यक्ति विशेष के प्रति लगाव बना रहेगा. आकर्षण अनुभव करेंगे. करीबियों का साथ रहेगा. विनय विवेक और सामंजस्य से काम लेंगे. भावनात्मकता बढ़त पर रहेगी. प्रेम स्नेह बढ़ाएंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- विभिन्न कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साज संवार रखेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. नियमित स्वास्थ्य जांच रखेंगे. खानपान में सुधार लाएंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 2 6 और 8

शुभ रंग : हल्का नीला

आज का उपाय : महादेव शिवशंकर की सपरिवार पूजा वंदना करें. न्यायदेव शनिदेव से जुड़ीं वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. व्यवहार मीठा रखें.

Advertisement
Advertisement