scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 20 अक्टूबर 2026: दशहरे पर आज इन 3 राशियों को होगा लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 20 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: मन का डर दूर होगा. आप राहत महसूस करेंगे. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपका उत्साह बढ़ेगा

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. सकारात्मक सोच से आपको लाभ होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आपका उत्साह बढ़ेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार के लोगों से अपने मन की बात खुलकर कहें. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. आज आलस्य से बचें.

शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: भगवान राम की पूजा करें.

वृष राशि

वृष राशि वालों के मन का डर दूर होगा. आप राहत महसूस करेंगे. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अच्छा है. किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ होने के योग हैं. आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: भगवान राम को फल का भोग लगाएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. हालांकि, सहकर्मियों पर बेवजह शक करने से बचें. लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा. व्यापार में निवेश बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल हो सकता है. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: भगवान राम की आरती करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की मन की चिंता दूर हो सकती है. व्यापार में लाभ होगा. सेहत भी ठीक रहेगी. हालांकि, पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें. आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. व्यापार में आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग हैं.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान राम को खीर का भोग लगाएं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा. धैर्य के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. आपकी योजनाएं सफल होंगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे कामकाज में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. व्यापार में भी लाभ हो सकता है. आज गुस्से से बचें.

शुभ रंग: लाल
उपाय: भगवान राम की पूजा करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे. करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रयास तेज करने होंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. काम पर ध्यान दें. व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान राम को नारियल अर्पित करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विदेश से लाभ से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ होने के योग हैं. हालांकि, आज गुस्से पर काबू रखें और आलस्य से बचें.

Advertisement

शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: भगवान राम को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा. धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. नौकरी करने वालों के काम की बॉस तारीफ कर सकते हैं. प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. व्यापार में आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आज क्रोध करने से बचें.

शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: भगवान राम की पूजा करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज मेहनत का फल मिल सकता है. यात्रा से लाभ होगा. करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है. हालांकि, संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है. कोई भी काम जल्दबाजी में न करें.

शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: भगवान राम को फल का भोग लगाएं.

मकर राशि

मकर राशि वालों का आज रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. जीवनसाथी की सलाह से काम बन सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा. घर में तनाव बढ़ने न दें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं.

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: भगवान राम की आरती करें.

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज मान-सम्मान मिल सकता है. आय बढ़ाने के लिए आपको और मेहनत करनी होगी. खुद को प्रेरित रखें.  मन की चिंता दूर करने की कोशिश करें. स्वभाव में चिड़चिड़ापन न बढ़ने दें. व्यापार से जुड़े काम बन सकते हैं. आज आलस्य से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: भगवान राम को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज संघर्ष के बाद धन लाभ हो सकता है. मानसिक तनाव कम होगा. सरकारी अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी, लेकिन सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. आज अहंकार से बचें.

शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: भगवान राम की पूजा करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement