scorecardresearch
 

आदमी को 4 बार मिलता है अमीर बनने का मौका, जानें आपकी राशि में कब आएगा वो दिन

ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, हर व्यक्ति की राशि में जीवन में चार बार अमीर बनने के मौके आते हैं. इन सुनहरे अवसरों के आने की प्रबल संभावना उम्र के कुछ निश्चित पड़ाव पर ज्यादा होती है.

Advertisement
X
व्यक्ति के पास किस उम्र में धन आएगा, यह काफी हद तक व्यक्ति का राशि से निर्धारित होता है. (Photo: ITG)
व्यक्ति के पास किस उम्र में धन आएगा, यह काफी हद तक व्यक्ति का राशि से निर्धारित होता है. (Photo: ITG)

धन के बिना जीवन में बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया जा सकता है. इसलिए हर इंसान को पैसे की जरूरत है. लेकिन कुछ लोगों के पास अथाह धन-संपत्ति होती है तो कुछ आर्थिक मोर्चे पर तंगहाल रहते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है? ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि व्यक्ति के पास किस उम्र में धन आएगा, यह काफी हद तक व्यक्ति का राशि से निर्धारित होता है. आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों में धन प्राप्ति के लिए उन्होंने क्या उम्र बताई है.

मेष राशि
मेष राशि के लोग 19, 28, 37 और 55 वर्ष की आयु में अचानक से धन प्राप्त करते हैं. मुख्य रूप से यह लोग अपनी मेहनत से धन अर्जित करते हैं. जितना प्रयास करते हैं, उतना ही धन इन्हें मिलता है. इन्हें धन प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए.

वृषभ राशि
वृषभ वालों को धन के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है. उम्र के 29, 38 और 56वें पड़ाव पर इन्हें धन मिलने की संभावना प्रबल होती है. इन्हें कई बार अपने जीवनसाथी के सौभाग्य से धन प्राप्त होता है. हालाकि यह आसानी से धन प्राप्त नहीं कर पाते हैं. बड़ी मेहनत बड़ी तपस्या के बाद ही इन्हें धन मिलता है. इन्हें स्फिटिक की माला गले में पहननी चाहिए.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को उम्र के 27, 36, 45 और 57वें साल में धन की प्राप्ति होती है. इन्हें पिता पक्ष से भी धन मिलता है और स्वयं की मेहनत से भी धन अर्जित करते हैं. इन्हें नियमित रूप से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि में उम्र के 23, 27, 32, 48 और 58वें साल में धन लाभ के बड़े मजबूत योग बनते हैं. धन के मामले में इन्हें अपनी ससुराल का विशेष सहयोग मिलता है. इन्हें नियमित रूप से माता लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए धन इनके पास निरंतर आता रहे.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपनी मेहनत से ही धन अर्जित करते हैं. उम्र के 28, 32, 50 और 68वें साल में अचानक इनकी किस्मत खुलती है. अगर सिंह राशि वालों को धन प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो तो माता लक्ष्मी को नियमित रूप से इलायची अर्पित करनी चाहिए.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कारोबार और जीवनसाथी के संयोग से धन की प्राप्ति होती है. खासतौर से उम्र के 15, 24, 33 और 42वें पड़ाव पर इन्हें अपार धन मिल सकता है. कन्या राशि भी धन के लिए भाग्यवान राशि मानी जाती है. नियमित रूप से अगर आप चांदी का कड़ा या चांदी की चेन धारण करें और शिवजी की निरंतर उपासना करें तो धन लाभ होता है.

तुला राशि
तुला राशि आयु के 16, 34, 42 और 51 साल में धन लाभ का आनंद लेती हैं. इस राशि में स्त्री पक्ष से धन प्राप्ति के ज्यादा मजबूत योग बनते हैं. खास बात यह है कि इनके पास हमेशा कमी नहीं रहती है. अगर ये लोग नियमित रूप से सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं तो इन्हें ज्यादा लाभ मिल सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की सबसे बड़ी मुश्किल है, दिखावे में पैसा खर्च करना. वृश्चिक राशि वालों को अक्सर पिता पक्ष की तरफ से धन मिलता है. उम्र के 35, 44, 53 और 62वें साल में धन आगमन की संभावनाएं अधिक होती हैं. हालांकि खुद मेहनत करने पर इन्हें धन आसानी से नहीं मिलता है. नियमित रूप से गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए.

धनु राशि
धनु राशि में 36, 45, 54 और 63वें साल में धन प्राप्ति के बड़े अच्छे योग बनते हैं. इन्हें माता के पक्ष से इनको धन मिलने की संभावना ज्यादा होती है. कई बार इन्हें धन मिलने में कठिनाई होती है. ऐसे में इन्हें नियमित रूप से माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाना चाहिए.

मकर राशि
मकर राशि को आमतौर पर अपने कारोबार-व्यापार से धन मिलता है. उम्र के 28, 37, 46 और 55वें साल में धन मिलने की प्रबल संभावना होती हैं. वैसे मकर राशि को भी धनवान राशि माना जाता है. इन्हें धन प्राप्ति के लिए मंगलवार का उपवास रखना चाहिए और हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को ज्यादातर भाग्य और ईश्वर की कृपा से धन की प्राप्ति होती है. उम्र के 29, 38, 47 और 57वें साल में इन्हें प्रचंड धन का लाभ होता है. हालांकि ये लोग धन के मामले में लापरवाह भी होते हैं. इसके अलावा, इन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से धन की प्राप्ति होती रहती है. इन लोगों को मंदिर में नियमित रूप से केले का दान करना चाहिए.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वालों को जीवन में संतान पक्ष से हमेशा लाभ होता है.  संतान पक्ष के कारण इन्हें आर्थिक लाभ भी होता है. इस राशि के जातकों को उम्र के 39, 48 और 57वें साल में धन लाभ होता है. यदि धन प्राप्त करने में  कोई समस्या आए तो इन्हें नियमित रूप से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement