Sunny Chopra Son's Name: पॉपुलर फैशन क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सनी चोपड़ा (Sunny Chopra) और उनकी पत्नी कौशिकी चोपड़ा (Kaushiki Chopra) इन दिनों पैरेंटहुड के खूबसूरत सफर का आनंद ले रहे हैं. आपको बता दें कि इस स्टार कपल के घर नन्हे शहजादे ने 10 मार्च को जन्म लिया था. और कपल ने 18 जून 2026 को अपने बेटे का नाम रिवील किया है. माता-पिता बनने के बाद सनी और कौशिकी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक और नाम फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं.
बेबी का रखा बेहद यूनिक नाम
सनी चोपड़ा और कौशिकी ने अपने लाडले का नाम बेहद यूनिक और मॉडर्न रखा है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कपल ने अपने बेटे का नाम 'रायंथ चोपड़ा' (Raayanth Chopra) रखा है. यह नाम जितना सुनने में आधुनिक लगता है, इसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व उतना ही गहरा है.
अगर आप भी इस नाम का अर्थ ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें कि रायंथ नाम का मुख्य मतलब होता है सर्वोच्च संप्रभु या राजा. यह नाम लीडरशिप, शक्ति और गरिमा का प्रतीक माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो यह नाम सीधे तौर पर भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप से जुड़ा हुआ है. हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को पूरे ब्रह्मांड का पालनहार और सर्वोच्च राजा माना जाता है, इसलिए रायंथ को विष्णु जी का एक रूप भी कहा जाता है. इसके अलावा, कुछ पौराणिक संदर्भों में इस नाम को भगवान सूर्य (Lord Surya) की तेजवान ऊर्जा और पहली किरण से भी जोड़कर देखा जाता है, जो जीवन में केवल प्रकाश और सकारात्मकता लाती है.
कौन हैं सनी चोपड़ा?
जो लोग सनी चोपड़ा को करीब से फॉलो करते हैं, वे जानते हैं कि वे भारत के एक बेहद पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं. टिकटॉक (TikTok) के दौर से अपनी पहचान बनाने वाले सनी आज इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अपने बेहतरीन फैशन सेंस, स्टाइल और शानदार एक्टिंग रील्स की वजह से वे सोशल मीडिया की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. वे कई हिट पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं. सनी और कौशिकी की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है, और अब उनके घर 'रायंथ' के आने से इस कपल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.