scorecardresearch
 

बस 12 घंटे का इंतज़ार! शनि-गुरु का महा-परिवर्तन, 19 से 27 जुलाई तक 5 राशियों पर बरसेगा पैसा!

Shani Vakri: शनि और गुरु की बदली चाल से 19 से 27 जुलाई तक 5 राशियों पर बरसेगा पैसा. करियर, धन लाभ और सुखद भविष्य के लिए जानें ग्रहों का सटीक हाल.

Advertisement
X
 शनि-गुरु के महा-परिवर्तन से 19 से 27 जुलाई तक 5 राशियों की चमकेगी किस्मत।
शनि-गुरु के महा-परिवर्तन से 19 से 27 जुलाई तक 5 राशियों की चमकेगी किस्मत।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को मानव जीवन के उतार-चढ़ाव का प्रमुख कारक माना गया है.  ग्रहों की स्थिति में हो रहे बड़े बदलावों में शनि की वक्री अवस्था और गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण हैं. शनि देव, जो कर्मफल के दाता हैं, अपनी वक्री चाल (उल्टी गति) में चल रहे हैं, वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति अपने नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं.  ग्रहों की यह दोहरी चाल 19 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक एक विशेष योग बना रही है, जो विशेष रूप से 5 राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल रही है. 

शनि वक्री और गुरु का प्रभाव (19-27 जुलाई)
शनि का वक्री होना व्यक्ति को पुराने कार्यों की समीक्षा करने और अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है. वहीं, गुरु का नक्षत्र परिवर्तन ज्ञान, विस्तार और धन के मामलों में बड़ा प्रभाव डालता है. 19 जुलाई से 27 जुलाई के बीच की यह अवधि उन लोगों के लिए बेहद खास है जो लंबे समय से किसी बड़ी सफलता की प्रतीक्षा कर रहे थे. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यह समय करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है.कल 19 जुलाई को गुरू पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. शनि  27 जुलाई क वक्री स्थिति में जाएंगे.

इन 5 राशियों पर रहेगा विशेष असर
मेष राशि: 19 से 27 जुलाई के बीच गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए आर्थिक उन्नति लेकर आया है.आपको कार्यस्थल पर थोड़ा धैर्य रखने की सलाह देती है. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें, सफलता आपके कदम चूमेगी.

Advertisement

मिथुन राशि: लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे. आप अपनी कार्यक्षमता के बल पर इन 8 दिनों के भीतर बड़ी चुनौतियों को पार कर लेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

सिंह राशि: यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस अवधि में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. समाज में आपका कद ऊंचा होगा. करियर में प्रमोशन या व्यापार में नई डील मिलने की प्रबल संभावना है.

तुला राशि: आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से करियर में नई राहें बनाने में सफल रहेंगे. गुरु की कृपा से पारिवारिक सुख मिलेगा. हालांकि, 27 जुलाई तक किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आपके हित में होगा.

मीन राशि: नक्षत्र परिवर्तन का सबसे सकारात्मक प्रभाव मीन राशि पर पड़ेगा. 19 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आप आध्यात्मिक रूप से अधिक मजबूत महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा .

सुखद भविष्य के लिए क्या करें?
ग्रहों के इस विशेष गोचर काल में शुभ फलों को पाने के लिए कुछ सरल उपाय कारगर साबित होंगे. 19 से 27 जुलाई के बीच शनिवार को शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं,  शनि चालीसा का पाठ करें. वहीं, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें.  पीले रंग की वस्तुओं का दान करें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement