scorecardresearch
 

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार, यूपी के 5 श्रद्धालु समेत 6 घायल

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालु घायल हो गए. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना के बाद उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बात कर घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए.

Advertisement
X
 अमरनाथ श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार (Photo: ITG)
अमरनाथ श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार (Photo: ITG)

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी के पास हुआ. श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टोयोटा इनोवा सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई.

घायलों की पहचान 15 वर्षीय अंश, पिता राकेश वर्मा (लखीमपुर, उत्तर प्रदेश), 44 वर्षीय राकेश कुमार, पिता राम नरेश (लखीमपुर, उत्तर प्रदेश), 21 वर्षीय विशाल वर्मा, पिता कमलेश वर्मा (लखीमपुर, उत्तर प्रदेश), 20 वर्षीय सुरजीत कुमार, पिता नरेंद्र (सीतापुर, उत्तर प्रदेश), 33 वर्षीय नीरजा वर्मा, पिता राम नरेश (लखीमपुर, उत्तर प्रदेश) और 32 वर्षीय यासिर, पिता अल्फ दीन (गांदरबल, जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है. हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया.

उपराज्यपाल ने जाना घायलों का हाल

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर और हेल्थ अधिकारियों से बात कर घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें. यह वाहन भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए 3,600 से अधिक श्रद्धालुओं के काफिले का हिस्सा था.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement