scorecardresearch
 

Quote of the Day: खामोशी कब गुनाह है? इमाम हुसैन का ये सबक बदल देगा नजरिया

Quote of the Day by Imam Husain: अन्याय के सामने झुकना क्यों है बड़ा गुनाह? इमाम हुसैन का संदेश हमें सिखाता है कि खामोशी भी जुल्म का साथ देने जैसा है. असली इंसानियत सिर्फ दान नहीं, बल्कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना है.

Advertisement
X
गलत के आगे झुकना बंद करें, सच के लिए लड़ें
गलत के आगे झुकना बंद करें, सच के लिए लड़ें

Quote of the Day : अन्याय और ज़ुल्म के सामने झुकना अपने आप में एक बड़ा गुनाह है. अपनी  इज्जत की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही असली इंसानियत है- इमाम हुसैन

इमाम हुसैन की ये सीख हमें बताती है कि अगर हमारे सामने कुछ गलत हो रहा है और हम चुपचाप उसे देख रहे हैं, तो हम भी उस गलत काम में साथ दे रहे हैं. गलत के आगे घुटने टेक देना हमें अंदर से कमजोर बना देता है. 

अपनी इज्जत की रक्षा करें
इंसान की असली पहचान उसकी इज्जत और उसके उसूलों (सिद्धांतों) से होती है. इमाम हुसैन का जीवन हमें सिखाता है कि डरकर जीने से बेहतर है कि हम अपनी गरिमा के लिए खड़े हों.  जब आप अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़ते हैं, तो आप यह दिखाते हैं कि आप एक स्वाभिमानी इंसान हैं. यह लड़ाई केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को यह बताने के लिए होती है कि गलत के आगे झुकना नहीं चाहिए.

Advertisement

इंसानियत का मतलब क्या है?
अक्सर लोग समझते हैं कि इंसानियत का मतलब सिर्फ दान-पुण्य करना है, लेकिन असली इंसानियत का एक बड़ा हिस्सा यह भी है कि आप बुराई के खिलाफ आवाज़ उठाएं. यह संघर्ष जरूरी नहीं कि हमेशा लड़ाई-झगड़ा ही हो; कभी-कभी सच का साथ देना और गलत बात को गलत कहना भी बड़ा संघर्ष होता है.

हम क्या सीख सकते हैं?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी परेशानियों में उलझे रहते हैं और अपने आसपास हो रहे अन्याय को नजरअंदाज कर देते हैं. इमाम हुसैन की ये बातें हमें याद दिलाती हैं कि अगर आप सच के रास्ते पर हैं, तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है, निडर होकर सच का साथ देना ही सबसे बड़ी इंसानियत है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement