scorecardresearch
 

Mangal Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 4 राशियां खूब कमाएंगी पैसा!

Mangal Gochar 2026: 24 अप्रैल 2026 को सुबह 2:30 बजे मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा. यह बदलाव ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगल साहस और ऊर्जा का कारक है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा.

Advertisement
X
Mangal Gochar 2026
Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026:  24 अप्रैल 2026 को तड़के 2:30 बजे ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहा है, जब मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है, और इस नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आ रहा है. 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. लंबे समय से अधूरी इच्छाएं अब पूरी हो सकती हैं और करीबी मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. आर्थिक रूप से नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि की संभावना बनेगी.  हालांकि, निवेश या धन से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का आधार बनेंगी. 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन करियर में उछाल लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं , व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए काम भी गति पकड़ेंगे. 

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे. आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी, जिससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर कई मायनों में राहत और सफलता लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है, जिससे पुराने कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी. विरोधियों पर विजय पाने के योग बन रहे हैं. साथ ही, जमीन-जायदाद से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं.  व्यापार में बड़ी सफलता या नई डील मिलने की संभावना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement