scorecardresearch
 

Mangal Gochar 2026: वृषभ-सिंह में बढ़ेगी धन की आवक, जानें आपके लिए कैसा है ये मंगल गोचर

मंगल 21 जून से लेकर 4 अगस्त तक वृषभ राशि में रहने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने इस गोचर को कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए चिंताजनक बताया है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Advertisement
X
मंगल के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. (Photo: ITG)
मंगल के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. (Photo: ITG)

आज ग्रहों के सेनापति मंगल ने मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश किया है. मंगल अब 4 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए करियर, धन और प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छे अवसर बनेंगे. जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, रिश्तों, खर्च आदि को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर धन और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. चोट, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा जैसी परिस्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी होगा. बड़े फैसले सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें. 

वृषभ राशि
मंगल का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा. धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में तनाव और बेवजह के विवाद की स्थिति बन सकती है. आंखों, हड्डियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा धैर्य बनाए रखें. 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने का संकेत देता है. आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. विवाह या प्रॉपर्टी जैसे महत्वपूर्ण कार्य फिलहाल टल सकते हैं. दांपत्य जीवन में अनावश्यक विवाद से बचना बेहतर रहेगा. 

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और नई नौकरी या नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. मेहनत और सक्रियता बनाए रखने पर करियर में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है. 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के अच्छे संकेत हैं. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और धन तथा संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या आवेश से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पारिवारिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. करियर में अचानक बदलाव या स्थानांतरण की संभावना बन सकती है. धन और कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें. 

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दुर्घटना और ऑपरेशन जैसी स्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहें. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद करने से बचें, अन्यथा अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के करियर में कुछ आंतरिक बदलाव या चुनौतियां आ सकती हैं. पारिवारिक जीवन, विशेषकर बच्चों या जीवनसाथी को लेकर चिंता बढ़ सकती है. जोखिम भरे कामों से दूरी रखें और समय पर कर्ज चुकाने का प्रयास करें. 

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर करियर में लाभकारी बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े प्रयास सफल होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है. 

मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं को लेकर सतर्क रहना होगा. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. करियर में बड़ा बदलाव या जोखिम लेने से बचें. संपत्ति और धन से जुड़े विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें. 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वाहन चलाने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा. करियर में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें. जरूरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत भी नुकसान पहुंचा सकती है.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं. करियर में सफलता, पदोन्नति और धन लाभ की संभावना रहेगी. विरोधियों पर भी आप बढ़त बना सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement