Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमई और छाया ग्रह माना जाता है. क्योंकि इसका कोई अस्तित्व नहीं होता है, लेकिन इसका प्रभाव जीवन पर बहुत गहरा माना जाता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, केतु 30 मई 2026 की रात करीब 2 बजकर 28 मिनट पर मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेगा. इस नक्षत्र में केतु की स्थिति 2 अगस्त तक बनी रहेगी, यानी करीब 65 दिनों तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.
माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ राशियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह गोचर किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी, आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है.
मेष राशि
मेष राशि के लिए केतु का यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. साथ ही, विदेश जाने या वहां से जुड़े काम बनने की संभावना भी बन रही है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और सम्मान दिलाने वाला हो सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. अलग-अलग स्रोतों से आय होने की संभावना है. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अचानक लाभ देने वाला साबित हो सकता है. खासकर मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. करियर में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आप आगे बढ़ते नजर आएंगे. व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है, कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.
अगले कुछ दिन होगा फायदा
आने वाले करीब 65 दिन इन तीन राशियों के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं. केतु ग्रह के प्रभाव से आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. आपकी स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. आप अपने तय किए गए लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे. कई मामलों में सफलता हासिल कर सकते हैं.