29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है. यह तिथि गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को समर्पित है जो कि हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर आती है. मान्यता है कि महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म भी इसी तिथि पर हुआ था. इस साल गुरु पूर्णिमा पर एक नहीं बल्कि तीन-तीन शुभ रहने वाले हैं. इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग और आयुष्मान योग रहने वाला है. इसके अलावा, गुरु के उच्च राशि में होने से हंस महापुरुष राजयोग भी बन रहा है,
मेष राशि: करियर में खुलेंगे नए अवसर
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा नई शुरुआत का संकेत दे सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और मेहनत का पूरा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी. नौकरी और कारोबार दोनों क्षेत्रों में नए अवसर सामने आ सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी, जिससे आपकी पहचान और मजबूत बन सकती है.
वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल माना गया है. कारोबार में प्रगति के योग बन रहे हैं और नए निवेश की योजना लाभदायक साबित हो सकती है. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह अवधि सकारात्मक परिणाम देने वाली मानी गई है. धन से जुड़े मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं.
सिंह राशि: बढ़ेगा मान-सम्मान और जिम्मेदारी
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उत्साहवर्धक रह सकता है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.
धनु राशि: आत्मविश्वास और सफलता साथ देंगे
धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास इस अवधि में मजबूत रहेगा. ज्ञान और समझ में वृद्धि होने के साथ समाज में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं. अपने प्रयासों के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है.
मकर राशि: धन लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा
मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभदायक रहने के संकेत दे रहा है. अचानक धन प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं. पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. मानसिक शांति भी बनी रहने के योग हैं.
कुंभ राशि: अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देती है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. माता-पिता और बुजुर्गों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा. उनके आशीर्वाद से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं.