Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह यानी बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रहों में गिना जाता है. इन्हें ज्ञान, धन, संतान, विवाह और भाग्य का कारक माना जाता है. इस समय गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं और तेज गति से चल रहे हैं, इसलिए उन्हें ‘अतिचारी’ भी कहा जा रहा है. पहले जहां गुरु एक राशि में लगभग एक साल तक रहते थे, अब उनकी चाल ऐसी है कि वे कम समय में कई राशियों से गुजर सकते हैं. मार्च में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजकर 58 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगेंगे. ज्योतिषियों का मानना है कि गुरु के मार्गी होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. करियर, व्यापार और धन के मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आगे बढ़ने का मौका लेकर आएगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार करने वालों को मुनाफा हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. परिवार का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. धन लाभ के अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी. घर-परिवार में शांति रहेगी. पढ़ाई या नई स्किल सीखने में रुचि बढ़ेगी. अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं. काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में भी लाभ की संभावना है. रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा और परिवार में खुशियां रहेंगी. पुराने अधूरे काम पूरे करने का यह सही समय है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना खास लाभ दे सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा होने के योग हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं. नए निवेश या करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए समय ठीक है.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह दौर सकारात्मक रहेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की या व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मानसिक शांति बनी रहेगी और परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है.