scorecardresearch
 

Dream Interpretation: सुबह के ये सपने दिखना होता है अमीर बनने का इशारा, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने भविष्य के शुभ संकेत देते हैं. जानिए बारिश, घोड़ा, मंदिर और सोना देखने का क्या मतलब होता है और कैसे ये सपने धन, सफलता और तरक्की का इशारा करते हैं.

Advertisement
X
सुबह के ये सपने होते हैं बहुत शुभ (Photo: ITG)
सुबह के ये सपने होते हैं बहुत शुभ (Photo: ITG)

Dream Interpretation: हर इंसान सपने देखता है और वह सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, कुछ सपने ऐसे होते हैं जो मन को एक खुश कर देते हैं, जबकि कुछ जीवन में डर का एहसास कराते हैं. लेकिन, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना सिर्फ दिमाग की कल्पना नहीं होता है. कई बार ये सपने आने वाले भविष्य के संकेत भी देते हैं. खास बात ये है कि कुछ सपने इतने शुभ माने जाते हैं कि ये तरक्की, पैसा और अच्छी खबरों की ओर इशारा करते हैं. तो आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं.

बारिश का सपना

अगर आप सपने में बारिश होते देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. नौकरी या बिजनेस में भी सुधार के योग बनते हैं. अगर बारिश के साथ इंद्रधनुष भी दिखे, तो यह और ज्यादा शुभ माना जाता है और किस्मत का साथ मिलने का संकेत देता है.

सपने में घोड़ा देखना

सपने में घोड़ा दिखना ताकत और आगे बढ़ने का संकेत होता है. अगर सफेद घोड़ा दिखे, तो यह सफलता और सम्मान का इशारा होता है. दौड़ता हुआ घोड़ा करियर में तेजी से प्रगति दिखाता है. अगर आप खुद को घोड़े पर सवारी करते देखें, तो इसका मतलब है कि आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.

मंदिर दिखना

अगर सपने में मंदिर नजर आए, तो इसे भगवान की कृपा का संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और घर में शांति रहेगी. अगर आप खुद को मंदिर में पूजा करते हुए देखें, तो यह और भी शुभ माना जाता है और अच्छी खबर मिलने के संकेत देता है.

Advertisement

सोना या गहने देखना

सपने में सोना, गहने या खजाना दिखना धन और समृद्धि का संकेत होता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको पैसा मिलने के योग बन सकते हैं. अगर कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है. समाज में आपकी इज्जत भी बढ़ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement