Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी के स्वागत और घर में सुख-समृद्धि की कामना का खास पर्व है. इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली की रात विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. यही वजह है कि लोग कई दिन पहले से ही दीपावली की तैयारियों में जुट जाते हैं.
दिवाली की पूजा में फूल, फल, मिठाई, दीपक और कई दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है. कई बार पूजा की जल्दबाजी में कुछ जरूरी सामान खरीदना छूट जाता है. ऐसे में बेहतर है कि पूजन से पहले ही सभी चीजों की लिस्ट तैयार कर ली जाए. अगर आप भी दिवाली की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां दी गई सामग्री सूची को एक बार जरूर देख लें. इससे पूजा के समय किसी जरूरी चीज की कमी नहीं रहेगी.
दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट (Diwali 2026 Puja Samagri List)
मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए जरूरी सामान
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
कुबेर यंत्र
चांदी का सिक्का
लक्ष्मी-गणेश जी के वस्त्र
माला और फूल
पूजा की थाली
बैठने के लिए लाल या पीला आसन
पूजा की चौकी
गणेश जी के लिए दूर्वा
मिट्टी या पीतल का कलश
कलश का ढक्कन
आम के पत्ते
कमल और गुलाब के फूल
चंदन, कपूर और केसर
पांच यज्ञोपवीत
कुमकुम और सिंदूर
अक्षत यानी साबुत चावल
अबीर, गुलाल और हल्दी
सोलह श्रृंगार की सामग्री
रुई और मौली
सुपारी और पान के पत्ते
कमलगट्टे
साबुत धनिया और हल्दी की गांठ
सप्तमृत्तिका और सप्तधान्य
कुशा और दूर्वा
पंचमेवा
गंगाजल
शहद, शक्कर और शुद्ध घी
दूध और दही
छोटी इलायची और लौंग
इत्र की शीशी
तुलसी दल
आधा मीटर सफेद कपड़ा
आधा मीटर लाल कपड़ा
पंचरत्न (इच्छानुसार)
भोग और प्रसाद के लिए सामग्री
फल और मिठाइयां
नैवेद्य
गन्ना
सीताफल
सिंघाड़े
खील और बताशे
गट्टे और मुरमुरे
चीनी के खिलौने
श्रीफल यानी नारियल
ताम्बूल यानी लौंग लगा पान का बीड़ा
दीपदान और अन्य पूजा सामग्री
मिट्टी के दीपक
11 घी के दीपक
बड़े दीपक के लिए तेल
अगरबत्ती
अर्घ्य पात्र
जल रखने का पात्र
लक्ष्मी जी के चरण चिह्न
रंगोली बनाने के लिए आटा या रंग
लेखनी यानी कलम
बही-खाता
स्याही की दवात
पूजा में इस्तेमाल होने वाले अन्य छोटे पात्र
दिवाली पूजा से पहले कर लें ये तैयारी
दिवाली की पूजा शुरू करने से पहले सभी सामग्री एक जगह रख लें. पूजा की चौकी साफ करके उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियों को सही तरीके से स्थापित करें. फूल, फल, मिठाई और दीपक भी पहले से तैयार रखें. इससे पूजा के बीच किसी सामान को ढूंढने के लिए उठना नहीं पड़ेगा.