Diamond Benefit Rashi: हीरा, नवरत्नों में सबसे मूल्यवान और कठोर माना जाता है. आम व्यक्ति इसे सौंदर्य और कीमत के कारण खूब प्रयोग करता है. यह ज्योतिष में शुक्र का रत्न माना जाता है. इसको धारण करने से सुख, सौंदर्य और संपन्नता प्राप्त होती है. यह वैवाहिक जीवन और रक्त पर भी सीधा असर डालता है. शुक्र के लाभ लेने के लिए और जीवन में ग्लैमर बढ़ाने के लिए यह रत्न अद्भुत होता है. बिना जानकारी या सलाह के हीरा धारण करना जीवन में विध्वंस मचा सकता है. तो आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि हीरा किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए.
हीरा, शुभ या अशुभ?
पंडित के मुताबिक, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए हीरा पहनना शुभ नहीं होता है. इनके अलावा, जो लोग अध्यात्म में उन्नति चाहते हैं, उन्हें भी हीरा धारण नहीं करना चाहिए.
वहीं, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए हीरा बहुत ही शुभ माना जाता है. साथ ही, कर्क राशि वालों को भी हीरा जरूर पहनना चाहिए. जो लोग ग्लैमर, फिल्म या मीडिया के क्षेत्र में हैं उनके लिए हीरा लाभकारी है.
हीरा धारण करने में क्या सावधानियां रखें?
- माना जाता है कि बिना परामर्श के, केवल फैशन और दिखावे के लिए हीरा धारण ना करें.
- अगर मधुमेह या रक्त की समस्या है तो भी हीरा धारण ना करें.
- उम्र के 21 साल के बाद और 50 साल के पहले ही हीरा धारण करना अच्छा होता है.
- अगर दांपत्य जीवन में समस्याएं हैं तो हीरा धारण ना करें.
- हीरा जितना ज्यादा सफेद हो उतना ही अच्छा होगा.
- दाग वाला हीरा या टूटा हुआ हीरा अपयश या दुर्घटना का कारण बन सकता है.
हीरा किन किन मामलों में है लाभकारी?
हीरा ग्लैमर, सौंदर्य और नाम यश के मामसे में लाभकारी होता है. वहीं, प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले में भी हीरा लाभकारी होता है. अगर हीरा लाभ करे तो डाईबीटीज में भी लाभ पहुंचाता है. हीरे को अंगूठे या तर्जनी अंगुलि में धारण करने से शुक्र हर प्रकार से लाभकारी होता है. अनामिका में धारण करने से केवल प्रेम और रिश्तों में लाभ हो सकता है.