दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करवा रही हैं. जून में उन्होंने सिस्ट को कंट्रोल करने के लिए इम्यूनोथेरापी सेशन शुरू किए.
Photo: YT Screengrab
दीपिका की पहली इन्फ्यूजन पिछले महीने हुई थी, जबकि दूसरी 2 जुलाई को हुई. अपने नए व्लॉग में दीपिका ने कहा कि ये महीना उनके और परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा.
Photo: YT Screengrab
दीपिका ने इम्यूनोथेरापी के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ. मेरी इम्यूनोथेरापी ठीक चल रही है.
Photo: YT Screengrab
वो कहती हैं कि दूसरी इम्यूनोथेरापी भी हो गई. पूरा महीना पागलों सा रहा. पहली इम्यूनोथेरापी के बाद मेरा शरीर नई केमोथेरापी साइकल्स के साथ एडजस्ट कर रहा था. इसके साइड इफेक्ट्स हैं.
Photo: Instagram @ms.dipika
वो बताती हैं कि पहले सेशेन के बाद मुझे वायरल बुखार हुआ और मैं बहुत डाउन महसूस कर रही थी. दूसरी साइकल के बाद मुझे बॉडी रैशेज आ रहे हैं और खुजली हो रही है. मैं इस नई नॉर्मल की आदत डाल रही हूं.
Photo: Instagram @ms.dipika
दीपिका ने कहा कि दूसरी साइकल के 3-4 दिन हो गए हैं और मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ रही हूं. मैं मजबूत बनने की कोशिश कर रही हूं और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस कर रही हूं.
Photo: Instagram @ms.dipika
एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं टूट सी गई थी जब रुहान उदास हुआ. जब मैं दूसरे सेशन के लिए गई, तो वो उस दिन बहुत दुखी था. एक्ट्रेस ने कहा कि व्लॉग के जरिए वो फ्रेश फील कर रही हैं.
Photo: YT Screengrab
दीपिका टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. वो छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. अब फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
Photo: YT Screengrab