Chandra Grahan 2026 Rashifal: आकाश में घटने वाली खगोलीय घटनाएं ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखती हैं. 3 मार्च 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा. यह भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा, इसलिए इसका प्रभाव व्यापक माना जा रहा है.
सिंह राशि पर रहेगा सबसे अधिक प्रभाव
चूंकि यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. गुस्से पर नियंत्रण रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, सेहत को लेकर लापरवाही न करें. अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है.
इन राशियों को भी रहना होगा सतर्क
सिंह के अलावा मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के जातकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए. ग्रहण के प्रभाव से नकारात्मकता बढ़ सकती है. धन हानि, मान-सम्मान में कमी, दुर्घटना या बीमारी की आशंका बन सकती है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं.
इन राशियों के लिए शुभ संकेत
वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक परिणाम दे सकता है. करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद पल आएंगे. बाकी राशियों पर इसका मिला-जुला प्रभाव रहेगा.
ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचें. मंत्र जाप करें या भगवान का स्मरण करें. किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न करें. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें. जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना गया है. विशेष रूप से चावल, चीनी, दूध, मोती और सफेद वस्त्रों का दान लाभकारी रहेगा.