scorecardresearch
 

Chanakya Niti: पैसों को चुंबक की तरह खीचेंगे ये उपाय, जान लें चाणक्य से अमीर बनने के राज

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए सिर्फ ज्यादा पैसा कमाना काफी नहीं है, बल्कि सही सोच और फैसले जरूरी हैं. आइए चाणक्य नीति से जानेंगे वो नियम, जिससे आपकी वित्तीय जिंदगी पूरी तरह बदल सकते हैं.

Advertisement
X
चाणक्य नीति (Photo: ITG)
चाणक्य नीति (Photo: ITG)

Chanakya Niti: आपके घर में रखा सामान, आपकी कार, यहां तक कि आपका अपना घर, क्या ये आपको अमीर बना रहा है? 90% लोग इसका जवाब गलत देते हैं. आज हम आचार्य चाणक्य की नजर से देखेंगे कि असली संपत्ति क्या है और बोझ क्या है. ये 5 नियम इतने शक्तिशाली हैं कि अगर आपने आज इन्हें समझ लिया, तो आप अपनी पूरी पीढ़ी की गरीबी मिटा सकते हैं.

चाणक्य नीति सिर्फ राजनीति या युद्ध जीतने का शास्त्र नहीं है. यह अर्थशास्त्र यानी धन को नियंत्रित करने का विज्ञान भी है. आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले ही कह दिया था कि 'धन मूलमिदं जगत' यानि इस संसार का मूल धन है. बिना धन के ना तो धर्म होता है और ना ही काम. एक गरीब व्यक्ति की सच्चाई भी समाज में दब जाती है, जबकि एक अमीर व्यक्ति का झूठ भी सच लगने लगता है. यही कलयुग का कड़वा सच है.

दिखावे का जाल बनाम असली संपत्ति (Showoff)

चाणक्य नीति के मुताबिक, जिस राजा का खर्च उसकी आय से अधिक होता है, उसका विनाश निश्चित है. जैसे, महंगी कार, EMI वाला घर, ये एसेट नहीं, लायबिलिटी हैं. ये आपको अमीर नहीं, धीरे-धीरे गरीब बना रहे हैं. अमीर आदमी पहले एसेट बनाता है जैसे जमीन, सोना, बिजनेस. लेकिन, गरीब आदमी दिखावा करता है. इसलिए याद रखें कि अमीर दिखने में खर्च होता है, अमीर बनने में संयम की जरूरत होती है.

Advertisement

एक ही आय स्रोत का खतरा

अगर आपकी आय सिर्फ एक स्रोत से है, तो आप गरीबी से सिर्फ एक कदम दूर हैं. चाणक्य के मुताबिक, बुद्धिमान व्यक्ति के पास पैसा कमाने के कई तरीके होते हैं. अमीर लोग बनाते है बहुत सारा पैसा. वहीं, गरीब व्यक्ति समय बेचता है.

डर पर विजय और रिस्क लेना

चाणक्य नीति के मुताबिक, गरीब व्यक्ति हारने के डर से खेलता है लेकिन अमीर व्यक्ति जीतने के लिए खेलता है. इसलिए याद रखें कि साहस के बिना लक्ष्मी यानी पैसा कभी हाथ नहीं आता है.

संगत का असर (Bad Company)

आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान की सफलता या असफलता में उसकी संगत का सबसे बड़ा योगदान होता है. वह साफ कहते हैं कि आप जैसे लोगों के साथ रहते हैं, वैसा ही आपका सोच, व्यवहार और भविष्य बन जाता है.

खुद पर निवेश

दुनिया का सबसे बड़ा एसेट है आपका दिमाग. याद रखें कि आपकी आय, आपकी स्किल के बराबर होती है.

अंतिम चेतावनी: सफलता का अहंकार

चाणक्य कहते हैं कि, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' यानी जब पैसा आता है तो धीरे धीरे अहंकार आने लगता है. गलत फैसले करने लगते हैं और अमीर बनना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अमीर बने रहना उससे ज्यादा मुश्किल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement