scorecardresearch
 

Budh Asta 2026: 1 मई से बदलेगी चाल! बुध अस्त से इन राशियों को होगा बड़ा फायदा

Budh Asta 2026: बुध का यह गोचर भले ही सामान्य रूप से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन सही रणनीति और समझदारी से यह समय कई लोगों के लिए सुनहरा साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है. करियर, व्यापार और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कौन-सी हैं ये लकी राशियां.

Advertisement
X
बुध अस्त होकर लाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन (Photo: ITG)
बुध अस्त होकर लाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन (Photo: ITG)

Budh Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और समझदारी का कारक माना जाता है. इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. आमतौर पर बुध का गोचर इन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाता है, लेकिन कई बार उनका अस्त होना भी कुछ राशियों के लिए फायदे का समय बन जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मई 2026 को रात 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समय नए मौके और अचानक मिलने वाले लाभ लेकर आ सकता है. खासतौर पर व्यापार, संपर्क बढ़ाने और सही फैसले लेने से फायदा मिल सकता है.

क्या होता है बुध का अस्त होना?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब बुध ग्रह सूर्य के बहुत ज्यादा पास आ जाता है, तो उसकी रोशनी दिखाई नहीं देती है. यानी वह 'छिप' जाता है. इसी स्थिति को बुध का अस्त होना कहते हैं. 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में अच्छे नतीजे लेकर आ सकता है. मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में तरक्की मिल सकती है. नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह बदलाव धन और काम के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है. नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभ देंगे. सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है. इस दौरान यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए शुभ रहेंगे.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे रहा है. करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. कला या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement