Vastu Tips: कई बार इंसान मेहनत बहुत करता है, लेकिन पैसा टिकता नहीं. ऐसा माना जाता है कि इसकी वजह किस्मत नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो धीरे-धीरे सुख-समृद्धि को घर से बाहर कर देती हैं. वास्तु शास्त्र मानता है कि धन केवल कमाने से नहीं, बल्कि सही व्यवहार और अनुशासन से घर में ठहरता है. अगर समय रहते कुछ गलत आदतों को नहीं बदला गया, तो वे आर्थिक परेशानियों की जड़ बन सकती हैं.जानते हैं वास्तु शास्त्र में सी कौन सी आदतें बताई गई हैं जो इंसान को धीरे-धीरे कंगाल बना कर छोड़ती हैं.(Photo: Pixabay)
भोजन की थाली को पानी से भर देना: खाना खत्म होने के बाद उसी बर्तन में हाथ धोना अन्न का अपमान माना जाता है. इससे घर में धन टिक नहीं पाता और फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है. (Photo: Pixabay)
रुकी हुई घड़ियों को सजाकर रखना: जो घड़ी समय नहीं चलाती, वह जीवन की गति को भी थाम लेती है. ऐसी घड़ियां आर्थिक विकास में रुकावट का संकेत मानी जाती हैं. (Photo: Pixabay)
बिस्तर पर गंदा कपड़ा बिछाए रखना: जिस घर में साफ-सफाई की अनदेखी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा भी कम हो जाती है. यह आदत धन हानि का कारण बन सकती है. (Photo: Pixabay)
घर के प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था:मुख्य दरवाज़ा ऊर्जा का प्रवेश बिंदु होता है. यहां फैली गंदगी और अस्त-व्यस्त जूते घर की समृद्धि को रोक देते हैं. (Photo: Pixabay)
मुरझाए पौधों को न हटाना: सूखे पौधे ठहरी हुई ऊर्जा का प्रतीक होते हैं. इन्हें घर में रखना आर्थिक तनाव और निराशा को बढ़ा सकता है.(Photo: Pixabay)
रात को देर से सोना : लगातार देर रात तक जागना मन और शरीर दोनों को कमजोर करता है, जिससे धन संबंधी फैसलों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.(Photo: Pixabay)