आज गुरु पूर्णिमा है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पूरे देश में गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन आदिगुरु, महाभारत के रचयिता और चार वेदों के व्याख्याता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. उन्हीं के सम्मान में ही आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है.
जीवन में गुरु और शिक्षक के महत्व से आज की पीढ़ी को परिचित करवाने के लिए ये पर्व मनाया जाता है. गुरुजन कहते हैं कि व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा, अंधविश्वास के आधार पर नहीं बल्कि श्रद्धाभाव से मनाना चाहिए. शिरडी स्थित साईं दरबार में आज से तीन दिनों के उत्सव की शुरुआत होती है. इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं.
Devotees visit Sai Temple in Nagpur on the occasion of & offer prayers.
— ANI (@ANI)
आज के दिन गुरु पूजन के बाद गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. सिख धर्म में इस पर्व का महत्व अधिक इस कारण है क्योंकि सिखों के इतिहास में 10 गुरुओं का बेहद महत्वपूर्ण स्थान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है.
गुरु का ज्ञान ही एक व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन कर उसके जीवन को सार्थक बनाता है।
गुरु पूर्णिमा के इस पर्व पर स्वयं कष्ट सहकर समाज को उन्नति का मार्ग दिखाने वाले सभी ज्ञानी महापुरुषों को कोटि-कोटि वंदन।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
— Amit Shah (@AmitShah)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी गुरुओं को आदरपूर्वक नमन है.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि गुरु का ज्ञान ही एक व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन कर उसके जीवन को सार्थक बनाता है.सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
On the auspicious day of , we bow in reverence to all our Gurus who have played an important role in inspiring, moulding and shaping our society.
— Narendra Modi (@narendramodi)