scorecardresearch
 
Advertisement

श्री विष्णु चालीसा (Shri Vishnu Chalisa)

Shri Vishnu Chalisa

श्री विष्णु चालीसा भगवान विष्णु की स्तुति में रची गई एक पावन भक्ति रचना है. विष्णु जी को जगत के पालनहार, धर्म की मर्यादा के रक्षक तथा करुणा और न्याय के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है. उनकी आराधना से मन को शांति, जीवन को संतुलन और गृहस्थी को समृद्धि प्राप्त होती है. श्री विष्णु चालीसा का नियमित पाठ उनके अलौकिक गुणों, विभिन्न अवतारों और अपार शक्तियों का गुणगान करता है, जिससे भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और उन पर प्रभु की कृपा बनी रहती है.

श्री विष्णु चालीसा
श्री विष्णु चालीसा

॥ दोहा ॥

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥

॥ चौपाई ॥

नमो विष्णु भगवान खरारी,कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी,त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

 

सुन्दर रूप मनोहर सूरत,सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
तन पर पीताम्बर अति सोहत,बैजन्ती माला मन मोहत ॥

 

शंख चक्र कर गदा बिराजे,देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे,काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

 

सन्तभक्त सज्जन मनरंजन,दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन,दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥

 

पाप काट भव सिन्धु उतारण,कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
करत अनेक रूप प्रभु धारण,केवल आप भक्ति के कारण ॥

 

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा,तब तुम रूप राम का धारा ।
भार उतार असुर दल मारा,रावण आदिक को संहारा ॥

 

आप वाराह रूप बनाया,हरण्याक्ष को मार गिराया ।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया,चौदह रतनन को निकलाया ॥

 

अमिलख असुरन द्वन्द मचाया,रूप मोहनी आप दिखाया ।
देवन को अमृत पान कराया,असुरन को छवि से बहलाया ॥

 

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया,मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया,भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

 

वेदन को जब असुर डुबाया,कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
मोहित बनकर खलहि नचाया,उसही कर से भस्म कराया ॥

 

असुर जलन्धर अति बलदाई,शंकर से उन कीन्ह लडाई ।
हार पार शिव सकल बनाई,कीन सती से छल खल जाई ॥

 

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी,बतलाई सब विपत कहानी ।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी,वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥

 

देखत तीन दनुज शैतानी,वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी,हना असुर उर शिव शैतानी ॥

 

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे,हिरणाकुश आदिक खल मारे ।
गणिका और अजामिल तारे,बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥

 

हरहु सकल संताप हमारे,कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे,दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥

 

चहत आपका सेवक दर्शन,करहु दया अपनी मधुसूदन ।
जानूं नहीं योग्य जब पूजन,होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥

 

शीलदया सन्तोष सुलक्षण,विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।
करहुं आपका किस विधि पूजन,कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥

 

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण,कौन भांति मैं करहु समर्पण ।
सुर मुनि करत सदा सेवकाई हर्षित रहत परम गति पाई ॥.

 

दीन दुखिन पर सदा सहाई,निज जन जान लेव अपनाई ।
पाप दोष संताप नशाओ,भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥

 

सुत सम्पति दे सुख उपजाओ,निज चरनन का दास बनाओ ।
निगम सदा ये विनय सुनावै,पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥

॥ दोहा ॥

 

भक्त हृदय में वास करें पूर्ण कीजिये काज ।
शंख चक्र और गदा पद्म हे विष्णु महाराज ॥

 

भगवान विष्णु के लोकप्रिय और प्रमुख मंदिरों की सूची

मंदिर स्थान
तिरुपति बालाजी मंदिर तिरुमाला, आंध्र प्रदेश
बद्रीनाथ मंदिर चमोली जिला, उत्तराखंड
जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा
श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर तिरुमाला, आंध्र प्रदेश
रंगनाथस्वामी मंदिर श्रीरंगम (त्रिची), तमिलनाडु
पद्मनाभस्वामी मंदिर तिरुवनंतपुरम, केरल
गुरुवायूर मंदिर गुरुवायूर गुरुवायूर (त्रिशूर), केरल
भद्राचलम मंदिर भद्राद्रि कोठागुडेम जिला, तेलंगाना
विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर पंढरपुर (सोलापुर जिला) महाराष्ट्र
वरदराजा पेरुमल मंदिर कांचीपुरम, तमिलनाडु

भगवान विष्णु के व्रत, पर्व और महत्वपूर्ण तिथियां

भगवान विष्णु के व्रत, पर्व तिथि
जया एकादशी 29 जनवरी 2026 (गुरुवार)
विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
नरसिंह जयंती 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
निर्जला एकादशी 25 जून 2026 (गुरुवार)
देवशयनी एकादशी (आषाढ़ी एकादशी) 25 जुलाई 2026 (शनिवार)
वै‍कुंठ एकादशी 20 दिसंबर 2026 (रविवार)

-----------समाप्त-------------

समाप्त

यह भी पढ़ें

बटुक भैरव चालीसा

बटुक भैरव चालीसा (Batuk Bhairav Chalisa)

भगवान बटुक अत्यंत दयालु और कृपालु हैं. उनकी चालीसा का श्रद्ध...

और पढ़ें
चिंतपूर्णी माता चालीसा

चिंतपूर्णी माता चालीसा (Chintpurni Mata Chalisa)

चिंतपूर्णी माता चालीसा मां छिन्नमस्तिका की स्तुति में गाया ज...

और पढ़ें
श्री शनि चालीसा

श्री शनि चालीसा

शनिवार के दिन भगवान शनि की कृपा पाने के लिए श्री शनि चालीसा ...

और पढ़ें
श्री खाटू श्याम चालीसा

श्री खाटू श्याम चालीसा (Khatu Shyam Chalisa)

खाटू श्याम चालीसा का नियमित पाठ करने से भक्तों के जीवन में स...

और पढ़ें
श्री राम चालीसा

श्री राम चालीसा (Shri Ram Chalisa)

श्री राम चालीसा का श्रद्धा और नियमित भाव से पाठ करने से घर म...

और पढ़ें
श्री शिव चालीसा

शिव चालीसा (Shiv Chalisa)

सनातन हिंदू परंपरा में शिव चालीसा का पाठ अत्यंत प्रभावशाली औ...

और पढ़ें
श्री राधा चालीसा

श्री राधा चालीसा (Radha Chalisa)

राधा चालीसा का पाठ मन को शांति देता है और जीवन के तनावों को ...

और पढ़ें
श्री बगलामुखी चालीसा

श्री बगलामुखी चालीसा (Shri Baglamukhi Chalisa)

श्री बगलामुखी चालीसा का नित्य पाठ शत्रुओं पर विजय, न्यायालयी...

और पढ़ें
श्री तुलसी चालीसा

श्री तुलसी चालीसा (Shri Tulsi Chalisa)

तुलसी चालीसा माता तुलसी की स्तुति को समर्पित है. पुराणों में...

और पढ़ें
श्री गंगा चालीसा

श्री गंगा चालीसा (Shri Ganga Chalisa)

गंगा माता हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र नदी और देवी के रूप मे...

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement