scorecardresearch
 
Advertisement

श्री लक्ष्मी चालीसा

श्री लक्ष्मी चालीसा

श्री लक्ष्मी चालीसा पढ़ने से मनुष्य की दरिद्रमा दूर होती है. प्रतिदिन नियम से इस चालीसा का पाठ करें तो शुक्र ग्रह के दोष खत्म हो जाते हैं और पीड़ा दूर हो जाती है. श्री लक्ष्मी चालीसा से माता लक्ष्मी की कृपा, धन, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है. दीपावली, धनतेरस, और शुक्रवार को इसका पाठ करना लाभकारी माना गया है.

श्री लक्ष्मी चालीसा
श्री लक्ष्मी चालीसा

॥ दोहा ॥

मातु लक्ष्मी करि कृपा, करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध करि, परुवहु मेरी आस॥


    ॥सोरठा॥


यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करुं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदम्बिका॥

॥ चौपाई ॥

सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही। ज्ञान, बुद्धि, विद्या दो मोही॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥

 

जय जय जगत जननि जगदम्बा। सबकी तुम ही हो अवलम्बा॥
तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥

 

जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥
विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी॥

 

केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥
कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी। जगजननी विनती सुन मोरी॥

 

ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥
क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥

 

चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥
जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥

 

स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥
तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥

 

अपनाया तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी
तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी। कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥

 

मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन इच्छित वाञ्छित फल पाई॥
तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मनलाई॥

 

और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करै मन लाई॥
ताको कोई कष्ट नोई। मन इच्छित पावै फल सोई॥

 

त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि। त्रिविध ताप भव बन्धन हारिणी॥
जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै। ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥

 

ताकौ कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥
पुत्रहीन अरु सम्पति हीना। अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥

 

विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥
पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥

 

सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥
बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥

 

प्रतिदिन पाठ करै मन माही। उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥
बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥

 

करि विश्वास करै व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥
जय जय जय लक्ष्मी भवानी। सब में व्यापित हो गुण खानी॥

 

तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥
मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥

 

भूल चूक करि क्षमा हमारी। दर्शन दजै दशा निहारी॥
बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी। तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥

 

नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥
रुप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥

 

केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहि नहिं अधिकाई॥
रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपत्ति हमारी॥

॥ दोहा ॥

त्राहि त्राहि दुःख हारिणी, हरो वेगि सब त्रास।
जयति जयति जय लक्ष्मी, करो शत्रु को नाश॥


रामदास धरि ध्यान नित, विनय करत कर जोर।
मातु लक्ष्मी दास पर, करहु दया की कोर॥
    

लक्ष्मी माता के लोकप्रिय और प्रमुख मंदिरों की सूची

मंदिर स्थान
महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर, महाराष्ट्र
श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर वेल्लोर, तमिलनाडु
महालक्ष्मी मंदिर मुंबई, महाराष्ट्र
अष्टलक्ष्मी मंदिर चेन्नई, तमिलनाडु
लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) दिल्ली
छोटानिकारा मंदिर केरल
महालक्ष्मी मंदिर इंदौर, मध्य प्रदेश
पद्मावती मंदिर तिरुचानूर, आंध्र प्रदेश
लक्ष्मी देवी मंदिर डोडागड्डावल्ली, कर्नाटक

लक्ष्मी माता के व्रत, पर्व और महत्वपूर्ण तिथियां

लक्ष्मी माता के व्रत, पर्व तिथि
लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन पूर्णिमा) 3 मार्च 2026 (मंगलवार)
मासिक लक्ष्मी पूजा / लक्ष्मी पंचमी 23 मार्च 2026 (सोमवार)
अक्षय तृतीया (लक्ष्मी-नारायण पूजा) 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
वरलक्ष्मी व्रतम् 8 अगस्त 2026 (शनिवार)
धनतेरस 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
दीपावली / लक्ष्मी पूजा (अमावस्या) 8 नवंबर 2026 (रविवार)

-------समाप्त-------
 

समाप्त

यह भी पढ़ें

श्री शनि चालीसा

श्री शनि चालीसा

शनिवार के दिन भगवान शनि की कृपा पाने के लिए श्री शनि चालीसा ...

और पढ़ें
श्री खाटू श्याम चालीसा

श्री खाटू श्याम चालीसा (Khatu Shyam Chalisa)

खाटू श्याम चालीसा का नियमित पाठ करने से भक्तों के जीवन में स...

और पढ़ें
श्री राम चालीसा

श्री राम चालीसा (Shri Ram Chalisa)

श्री राम चालीसा का श्रद्धा और नियमित भाव से पाठ करने से घर म...

और पढ़ें
श्री शिव चालीसा

शिव चालीसा (Shiv Chalisa)

सनातन हिंदू परंपरा में शिव चालीसा का पाठ अत्यंत प्रभावशाली औ...

और पढ़ें
श्री राधा चालीसा

श्री राधा चालीसा (Radha Chalisa)

राधा चालीसा का पाठ मन को शांति देता है और जीवन के तनावों को ...

और पढ़ें
श्री बगलामुखी चालीसा

श्री बगलामुखी चालीसा

श्री बगलामुखी चालीसा का नित्य पाठ शत्रुओं पर विजय, न्यायालयी...

और पढ़ें
श्री तुलसी चालीसा

श्री तुलसी चालीसा

तुलसी चालीसा माता तुलसी की स्तुति को समर्पित है. पुराणों में...

और पढ़ें
श्री गंगा चालीसा

श्री गंगा चालीसा

गंगा माता हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र नदी और देवी के रूप मे...

और पढ़ें
श्री कृष्ण चालीसा

श्री कृष्ण चालीसा

भगवान श्रीकृष्ण को नारायण का पूर्ण अवतार कहा गया है, क्योंकि...

और पढ़ें
श्री कुबेर चालीसा

श्री कुबेर चालीसा

शास्त्रों के अनुसार कुबेर देव को धन के अधिपति माना गया है. व...

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement