scorecardresearch
 

बोरवेल में गिरने के बाद 30 फीट की गहराई में जा फंसा शख्स, 1.30 घंटे में बाहर निकाला, लेकिन नहीं बची जान

खेत में काम करते समय मिट्टी धंसने के कारण रामनिवास मीना 30 फीट की गहराई पर फंस गया था. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. जेसीबी की मदद से करीब 1.30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया. 

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (Image Source: META AI)
प्रतीकात्मक तस्वीर (Image Source: META AI)

राजस्थान के दौसा में बुधवार को बोरवेल में गिरे एक शख्स की मौत हो गई. हालांकि, सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू कर बोरवेल में गिरे शख्स को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

जिले के रानौली गांव में खेत में काम करते समय मिट्टी धंसने के कारण रामनिवास मीना 30 फीट की गहराई पर फंस गया था. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. जेसीबी की मदद से करीब 1.30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रामनिवास मीना को बाहर निकाला गया. 

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण खेत में मिट्टी धंस गई, जिससे मीना की मौत हो गई. उसके भाई छाजूलाल मीना ने बताया कि रामनिवास को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गयाऔर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement