scorecardresearch
 

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 20 कोच में चलने पर बढ़ी बुकिंग

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोच में चलाने के बाद यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. पहली ट्रिप में लगभग फुल बुकिंग रही और अप ट्रेन में 118 प्रतिशत तक बुकिंग दर्ज हुई. रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए कोच बढ़ाए हैं. राजस्थान से कुल पांच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं.

Advertisement
X
वंदे भारत एक्सप्रेस. (File Photo: ITG)
वंदे भारत एक्सप्रेस. (File Photo: ITG)

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को अब 20 कोच के साथ संचालित किया जा रहा है. इस बदलाव के बाद ट्रेन को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 20 कोच के साथ चलने वाली पहली ट्रिप में ट्रेन लगभग पूरी तरह बुक रही. रेलवे के अनुसार यात्रियों की संख्या और मांग लगातार बढ़ रही है. पहले यह ट्रेन 8 कोच के साथ चल रही थी, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण इसे बढ़ाकर 20 कोच किया गया है.

24 मई को गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग रही. वहीं गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 118 प्रतिशत तक बुकिंग दर्ज की गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 मई 2026 को इस सेवा को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

 यह सेवा बेहतर कनेक्टिविटी के उद्देश्य से चलाई जा रही है. राजस्थान से फिलहाल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को तेज और आधुनिक रेल सेवा प्रदान कर रही हैं.

7. अन्य वंदे भारत रूट

12461/12462 जोधपुर-साबरमती वंदे भारत पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाणा होते हुए चलती है

20977/20978 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट होते हुए चलती है.

26471/26472 बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम होते हुए चलती है.

26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड और हिम्मतनगर होते हुए चलती है.

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह बदलाव किया गया है और इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement