scorecardresearch
 

'बात नहीं मानी तो पूरी फिल्म दिखा देंगे...' शादी से पहले दूल्हे को उठा ले गए, बोले- बारात लाया तो गोली मार देंगे

अलवर में शादी से ठीक एक दिन पहले उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दूल्हे का हथियारबंद बदमाशों ने बीच रास्ते से अपहरण कर लिया. घर से कुछ ही दूरी पर घटी इस वारदात के बाद बदमाश युवक को जंगल में ले गए और शादी न करने की धमकी दी. जाते-जाते उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बारात लेकर आया तो उसे गोली मार दी जाएगी.

Advertisement
X
पुलिस को आशंका- लड़की के प्रेमी ने किया दूल्हे का अपहरण. (Photo: ITG)
पुलिस को आशंका- लड़की के प्रेमी ने किया दूल्हे का अपहरण. (Photo: ITG)

राजस्थान के अलवर जिले से शादी से ठीक पहले एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था, लेकिन लगन से एक दिन पहले दूल्हे का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया. उसे छोड़ते वक्त ऐसी धमकी दी कि पूरा परिवार दहशत में आ गया.

घटना अलवर जिले के गोविंदगढ़ की है. युवक की अगले दिन बारात जानी थी. गुरुवार रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था. घर से महज 100 मीटर पहले रेलवे फाटक पार करते ही 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने उसकी कार रोक ली.

बदमाशों ने युवक को जबरन गाड़ी समेत अगवा कर लिया और तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गए. अचानक हुई इस घटना से युवक के दोस्तों और परिजनों में हड़कंप मच गया.

पुलिस को आशंका- लड़की के प्रेमी ने किया दूल्हे का अपहरण

जंगल में ले जाकर दी खौफनाक धमकी

अपहरणकर्ता युवक को झाडाला गांव के जंगलों में ले गए. वहां उसे धमकाया गया और शादी तोड़ने का दबाव बनाया गया. दूल्हे के मुताबिक, बदमाशों ने कहा कि अगर वह बारात लेकर गया तो उसे गोली मार दी जाएगी.

युवक ने अपनी जान बचाने के लिए उनसे कहा कि वह शादी नहीं करेगा. इसके बाद बदमाश उसे धोलागढ़ माता मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए.

Advertisement

'ये तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है'

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि जाते-जाते बदमाशों ने बेहद डरावनी चेतावनी दी. उन्होंने कहा- 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है. अगर हमारी बात नहीं मानी तो पूरी फिल्म दिखा देंगे. हम उत्तर प्रदेश के हैं, हमारे बच्चे कट्टे से खेलते हैं.' इस धमकी के बाद दूल्हा और उसका परिवार पूरी तरह सहम गया.

alwar groom kidnapped before wedding threatened miscreants love affair

यह भी पढ़ें: जिस लड़के से होने वाली थी शादी, उसी को पसंद करती थी पड़ोसन, शादी से पहले दुल्हन पर फेंका एसिड

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. उन्होंने गोविंदगढ़-जालुकी स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया. लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दूल्हे की सुरक्षा की मांग की. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है. जिस युवती से युवक की शादी होनी थी, वह आगरा की रहने वाली है. अनुमान है कि युवती के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. शादी रुकवाने के मकसद से दूल्हे को अगवा कर धमकाया गया. 

पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए हैं. परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement