scorecardresearch
 

बीच सड़क टूटकर गिरा 11 हजार केवी लाइन का तार, 2 बाइक सवार जिंदा जले

राजस्थान के अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां धीरोडा-दरोगाला मार्ग पर 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई.

Advertisement
X
मृतक दोनों व्यक्ति. (File Photo: Himanshu Sharma/ITG)
मृतक दोनों व्यक्ति. (File Photo: Himanshu Sharma/ITG)

अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां धीरोडा के दरोगाला सड़क मार्ग पर 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया. हादसे की चपेट में बाइक से जा रहे दो लोग आ गए. इस हादसे में दोनों लोग मौके पर ही जिंदा जल गए व दोनों कि मौत हो गई. हादसे में बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई.

दरअसल अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा के दरोगाला मार्ग पर दो व्यक्ति बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा. हाई वोल्टेज विधुत तार के करंट की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. इस घटना कि सूचना मिलने पर टहला थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान टहला के लिलिया निवासी मूलचंद पुत्र देवबक्स गुर्जर (55 वर्ष) व कानियावास निवासी रमेश पुत्र लायूराम गुर्जर (52 वर्ष) के रूप में हुई है.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डॉक्टरों को बुलाकर मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया. साथ ही घटना के विरोध में विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया और हंगामा किया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement