अगास्टा वेस्टलैंड की वीवीआईपी हेलीकॉप्टर में घोटाले की भनक तो इटली से लगी, लेकिन शोर हिंदुस्तान में मचा, क्योंकि उन हेलीकॉप्टरों की खरीदारी का मामला रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है. मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दी गई है और सीबीआई इटली में जाकर इसकी जांच करेगी, लेकिन पुरानी जांचों की नाकामियां पूछ रही हैं कि इटली में जाकर मिलेगा क्या.