दिल्ली के जंतर मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. प्रदर्शन की कॉल देने वाले मुख्य नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद दिल्ली की सड़कों पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने लगे. प्रदर्शन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए.