scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल-प्रियंका गांधी धरने से हटाए गए, दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी से हिरासत में लिया, देखें

राहुल-प्रियंका गांधी धरने से हटाए गए, दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी से हिरासत में लिया, देखें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया. संसद भवन से शुरू हुआ यह मार्च निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने साथी सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए. लगभग आठ से नौ घंटे तक चले इस लंबे धरने के बाद, दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस के जरिए किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन भेज दिया.

Advertisement
Advertisement