जिस उत्तर प्रदेश में भगवान राम का घर सुरक्षित नहीं है, वहां आदमी के जान की सुरक्षा भला कौन करेगा, यहां सिस्टम ही इतना ध्वस्त हो चुका है कि सब कुछ राम भरोसे है. लोगों के अरमान, आदमी की जान सब राम भरोसे. तभी तो 15 बच्चे बेमौता मारे गए. जिस वक्त बच्चों की सांसें टूट रहीं थी उस वक्त सिस्टम सो रहा था. सोते हुए सिस्टम की वजह से ही एक इमारत रेसिडेंशियल से कमर्शियल में बदल गई.