बंगाल में 142 सीटों पर आखिरी फेज में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है. दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.68 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्व बर्धमान में 83.11 प्रतिशत हुई है. बड़ा सवाल यही है कि इस बंपर वोटिंग का मतलब क्या है? पहले दौर में 93.13 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. बंपर वोटिंग के बीच एक बार फिर जगह-जगह से झड़प की खबरें भी आ रही हैं. हॉट सीट की बात करें तो भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है. लेकिन दूसरे दौर की कई और सीटों पर भी आज हिंसा और बवाल देखने को मिला. सबसे पहले आपको दिखाते हैं कहां-कहां बवाल मचा है?