यूएन समेत कई मुल्कों के दबाव के चलते पाकिस्तान ने आतंकी सरगना हाफ़िज़ सईद को तो नज़रबंद कर दिया, लेकिन अब उसका बेटा तल्हा सईद वहां घूम-घूम कर हिंदुस्तान के खिलाफ़ ज़हर उगल रहा है. इसी सिलसिले में सामने आए एक नए वीडियो में तल्हा ना सिर्फ़ लोगों को हिंदुस्तान के खिलाफ़ जंग के लिए उकसाता दिख रहा है, बल्कि उनसे माफ़िया डॉन दाऊद इब्राहिम और आतंकवादी बुरहान वानी जैसा बनने को भी कह रहा है.