ट्विशा की मौत के बाद 12 और 13 मई को जज रही ट्विशा की सास ने कुल 46 लोगों को फोन किया था. ये फोन शहर के ताकतवर लोगों को किया गया था. इनमें से एक सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाला शख्स भी था. ट्विशा के परिवार वालों ने इल्जाम लगाया कि ये फोन सच और जांच दोनों को भटकाने के लिए किए गए थे. उधर 9 दिन बीत जाने के बात भी ट्विशा का पति समर्थ सिंह अबतक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा.