देश में इलेक्शन मोड ऑन हो गया है, एक तरफ पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चल रहे हैं तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव का भी शंखनाद हो गया है, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2027 के लिए अपने प्रचार की पहली किश्त आज दादरी से जारी की. दादरी में अखिलेश ने समानता रैली की और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.