उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2027 का शंखनाद कर दिया है, आज योगी सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ. इस विस्तार में दो मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया और 6 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया. आज यूपी में सिर्फ मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ बल्कि 2027 की सबसे बड़ी राजनीतिक बिसात पर नई चाल चली गई है.