scorecardresearch
 
Advertisement

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली पंजाब BJP की कमान, क्या 2027 में आसन होगी सत्ता की राह ? देखें पंजाब आजतक

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली पंजाब BJP की कमान, क्या 2027 में आसन होगी सत्ता की राह ? देखें पंजाब आजतक

बीजेपी ने पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि भाजपा 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकती है. ढिल्लों को जिम्मेदारी देकर बीजेपी जट्ट-सिख वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी हुई है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या भाजपा इस नई रणनीति के सहारे 2027 के चुनाव में सत्ता की राह आसान बना पाएगी.

Advertisement
Advertisement